नियाज़ीपुर बाजार में एक दुकान के पास चौकी के नीचे से 5 पीस शराब 1 देसी कट्टा 1 जिंदा कारतूस बरामद

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी पुलिस ने बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर नियाज़ीपुर बाजार में एक फुट पाती दुकान पर छापेमारी की । जहां जांच के बाद चौकी के नीचे छुपा कर रखे गए 5 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब और एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि जिस वक्त पुलिस ने युवक पर आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया उस वक्त नियाज़ीपुर बाजार के दुकानदारों और ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी को चारो दिशा से घेर लिया । और गिरफ्तार युवक को छोड़ देने की बात पर आक्रोशित होने लगे वही मौके पर गिरफ्तार युवक को दुकानदारों और ग्रामीणों द्वारा पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया गया । ग्रामीण और दुकानदारों का कहना था कि जिस युवक को गिरफ्तार किया गया था । वह युवक ना तो नशा करता है और ना उदंड प्रवृत्ति का है एक सीधे-साधे युवक को बेवजह किसी व्यक्ति द्वारा साजिश के तहत फंसाया जा रहा है । जानकारी देते हुए रामदास सराय डेरा ओपी प्रभारी संजय विमल त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ददन साहू के पुत्र मुन्ना साहू के दुकान के पास चौकी के नीचे 5पीस शराब 1 देसी कट्टा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।




