Uncategorizedबक्सरबिहार

कार से शराब लेकर जा रहे थे,, बिहार दो गिरफ्तार

शराब कारोबारीयों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान,,राम दास राय के डेरा थाना पुलिस शराब लदी कार के साथ दो लोगों को किया गिरफतार

समाचार बक्सर जिले के सिमरी अंचल रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने कार में शराब लेकर आ रहे तो लोगों को गिरफ्तार किया है । जानकारी देते हुए रामदास राय के थाना प्रभारी सुभम कुमार ने बताया कि शराब कारोबारीयों के विरुद्ध गुरुवार को गंगौली संवत स्थान सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था । इस बीच उत्तर प्रदेश की दिशा से एक कार आती हुई दिखाई दी जब पुलिस को चालक ने देखा तो कुछ दूर से ही कार को पीछे की तरफ घुमाकर भागने का प्रयास किया । जिसे पुलिस बल के जवानों के द्वारा कार को पकड़ा गया और तलाशी के क्रम में उस कार से 500 एम एल के 15 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । और दो अभियुक्त 1 राजेश कुमार सिंह पे स्व जितेंद्र सिंह सा भुलाई कैथल थाना अमनौर जिला सारण
2 संदीप केशरी पे मोहन प्रसाद केशरी सा रेवती थाना रेवती जिला बलिया उत्तर प्रदेश को टाटा कार जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया है । तथा नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button