Uncategorizedबक्सरबिहार

चार विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों व बूथ एजेंटों का प्रशिक्षण संपन्न

निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर दिया गया बल

बक्सर, 21 अक्टूबर।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष, बक्सर में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों — 199 ब्रह्मपुर, 200 बक्सर, 201 डुमरांव एवं 202 राजपुर — के सामान्य एवं व्यय पर्यवेक्षकों की संयुक्त अध्यक्षता में अभ्यर्थियों तथा बूथ एजेंटों के साथ प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों व उनके बूथ स्तर एजेंटों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त (DDC) और अपर समाहर्ता (ADM) सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रेक्षकगणों ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न चरणों—नामांकन, आदर्श आचार संहिता, व्यय प्रबंधन, मतदान एवं मतगणना—के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी प्रत्याशियों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें और प्रशासन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दें।

बैठक के दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों एवं एजेंटों ने आयोग के निर्देशों का पालन करने का संकल्प दोहराया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बक्सर ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button