अपराधबिहार

बिहार के भागलपुर जिले में दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला

बिहार के भागलपुर जिले में दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। यहां पर नीलम नाम की महिला के शरीर के हिस्से काटकर हत्या कर दी गई। महिला के गांव के शख्स शकील ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला के हाथ, कान और स्तन काट डाले।

आरोपी उसका पैर भी काटने जा रहे थे, लेकिन किसी की आहट सुनकर दोनों वहां से भाग निकले। महिला को ढूंढकर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने से रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शकील और उसके भाई मोहम्मद जुद्दीन को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार को पीरपैंती गांव में हुई।
महिला के बेटे कुंदन ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर साइकिल से ​पीरपैंती बाजार गया था। घर लौटते हुए सिंघिया पुल से कुछ दूर मां को उतारकर वह बासा में रुक गया। मां पैदल ही घर जाने लगी। उसी समय शकील और जुद्दीन ने वारदात को अंजाम दिया।

उधर से गुजर रहे एक राहगीर ने महिला का चीखना-कराहना सुनकर महिला के पति अशोक यादव को फोन किया। पति ने बेटे को जानकारी दी। जब बेटा मां के पास पहुंचा तो मां खून से लथपथ दिखी। इसी हालत में मां ने बेटे को बताया कि पीरपैंती बाजार के शकील ने अपने साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार से मेरे अंग काट दिए हैं और किसी को आता देख दोनों वहां से भाग निकले हैं।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। आरोपियों ने मुर्गी काटने वाले चॉपर से महिला के अंग काटे थे। पुलिस ने आरोपियों के घर से और भी हथियार बरामद किए हैं। घटनास्थल से एक की चप्पल और गमछा, टूटी चूड़ियां और खून से सनी मिट्टी भी मिली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button