बक्सर

केशोपुर पंचायत में BDO ने की विकास कार्यों की जांच

आंगनबाड़ी केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र जन वितरण प्रणाली दुकान इंदिरा आवास सहित अन्य विकास कार्यों की जांच की गई

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर पंचायत का है जहां बुधवार को सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार जिला पदाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर मुखिया प्रतिनिधि छोटू मिश्रा एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए । इंदिरा आवास . आंगनबाड़ी केंद्र. उप स्वास्थ्य केंद्र. पैक्स गोदाम. जन वितरण प्रणाली दुकान. नल जल. नाली गली सहित अन्य विकास कार्यों की जांच किया । वही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित सेविका से उन्होंने कहा प्रोटीन के अनुसार प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य है और की बच्चों के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button