बक्सर के बुनियाद केंद्र में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर 183 दिव्यांग जनों को वितरण किया गया मोटर ट्राई साइकिल

बक्सर जिले में 3 दिसंबर 2022 को उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन बुनियाद केंद्र बक्सर परिसर में किया गया। बुनियाद केंद्र में कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता श्रीमती विनीता राय ने कहा दिव्यांगजन कलाकार कला प्रदर्शनी गीत गायन एवं दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। विभिन्न/व्यक्तियों एवं संस्थानों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त बक्सर ने कहा दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु आर्थिक एवं सामाजिक आयोजन पर बल दिया। दिव्यांगजनों को बक्सर जिले में मिलने वाली सुविधाओं से अधिकतम रूप से आच्छादित करने की बात कहते हुए सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर ने बताया की अभी तक बक्सर में 183 लाभार्थियों को मोटर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया है । एवं बहुत जल्द ही अन्य योग्य लाभुकों को मोटर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में व्यासमुनि, सचिव देव एजुकेशन ट्रस्ट अन्य 20 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा बक्सर, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा एवं डीपीएम बुनियाद केंद्र बक्सर उपस्थित थे ।




