बिहार

बिहार बोर्ड मैट्रिक का एडमिट कार्ड आज जारी, छात्र ऐसे करें हासिल

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 8 जनवरी को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड (BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2023) जारी हो गया है. स्कूलों के हेड BSEB मैट्रिक के एडमिट कार्ड Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. BSEB 10th 2023 का एडमिट कार्ड (BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2023) आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे.

स्कूलों के हेड अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से मैट्रिक का एडमिट कार्ड (BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं और इसे स्कूल के सभी छात्रों को सौंप सकते हैं. कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन 19 से 21 जनवरी के लिए निर्धारित हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक या कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा 14 से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी.

BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2023 डाउनलोड करने का ये है तरीका
Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
स्कूल के प्रमुख आपके यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें.
BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे.
डाउनलोड करें और अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ छात्रों को सौंप दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button