Uncategorizedबक्सर

सिमरी में मिशन परिवार विकास अभियान को सफल बनाने को लेकर किया गया समन्वय बैठक

सिमरी प्रखंड के दियारा इलाके के गांव गांव में मिशन परिवार विकास अभियांन कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड मुख्यालय का है जहां 11 सितंबर से 26 सितंबर 2023 तक चलने वाले मिशन परिवार विकास अभियान को सफल बनाने को लेकर अंतर्विभागीय सामान्य बैठक बुधवार को की गई । जिसका अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने की । इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीसी प्रसाद ने बताया कि 11 सितंबर से 26 सितंबर 2023 तक मिशन परिवार विकास अभियान को सफल बनाने हेतु लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है । और आशा कर्मियों आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं जीविका कर्मियों के माध्यम से गांव-गांव तक लोगों को जागरूक किया जाए । वहीं उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी जीविका के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव रंजन प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विनोद कुमार के तथा आशा कर्मियों के समक्ष । और विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि दिन पर दिन जनसंख्या बढ़ती जा रही है इसके रोकथाम को लेकर सरकारी गाइडलाइन के अनुसार इस कार्यक्रम को सफल बनाना जरूरी है । हम सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि मिशन परिवार विकास अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और लोगों को जागरूक करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button