उमरपुर पंचायत में डीएम ने की जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन
बक्सर जिले के बक्सर प्रखंड अंतर्गत उमरपुर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं, जहा दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में बक्सर प्रखंड के उमरपुर पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित अन्य विभाग के पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई .और आवास योजना एवं अन्य योजना से लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया .
जिला पदाधिकारी महोदय ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों को आम जनों से संवाद किया .जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। जिनके नाम इस प्रकार से हैं:- मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत रिंकू देवी, वासगीत पर्चा के अंतर्गत सिपाही तुरहा, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत कलावती देवी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सबाना खातून एवं मनरेगा के अंतर्गत सोमारी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।




