खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर इंजन पलटने से दो की मौत ट्रैक्टर चालक जख्मी

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी थाना क्षेत्र के लाल सिंह के डेरा गांव समिप बधार में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर इंजन पलटने से एक किशोर एक युवक की मौत हो गई । घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर श्री निवास यादव लाल सिंह के डेरा गांव निवासी गांव के बधार प्रतापपुर मौज गंगा नदी समीप अपने ही ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहे थे । इसी बीच घर से खाना लेकर गए उनका भतीजा सुमन कुमार उम्र 8 वर्ष पिता निर्मल यादव और आनंद कुमार उम्र 18 वर्ष पिता विजय नारायण यादव ने खेत पर खाना रखा और ट्रैक्टर पर बैठ गए । इसी बीच कुछ देर बाद ट्रैक्टर इंजन पलट गई और एक की घटनास्थल पर मौत हो गई और एक जख्मी था जिसको उपचार हेतु डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया । बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक श्रीनिवास यादव जख्मी है जिनका उपचार कराया जा रहा है घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमो नारायण राय ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव और जिला पार्षद केदार सिंह यादव ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दिया और कहा कि होनी अनहोनी सब ईश्वर के हाथों में है चिंता करने की कोई बात नहीं हम लोग आपके साथ हैं । जानकारी देते हुए रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमो नारायण राय ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।




