बक्सर
चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल से रेफर

बक्सर जिले के डीडीयू पटना रेलखंड पर डुमरांव स्टेशन के उपकारी ब्रह्म बाबा के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सर में गंभीर चोटें आईं हैं। जख्मी युवक की हालत अब भी नाजुक बताई जाती है। युवक की पहचान चक्की भरियार ओपी थानांतर्गत चक्की पांडेय डेरा निवासी अंगद कुमार पांडेय उम्र 26 वर्ष पिता सुग्रीव पांडेय के रूप में हुई है। युवक जोधपुर के एक निजी कंपनी में काम करता है और डीडीयू स्टेशन से जोधपुर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। डीडीयू जाने के लिए वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से निकला था तभी वह चलती ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल बक्सर लेकर गए जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया




