राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का किया गया आयोजन
- कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 07.11.2023 से दिनांक 09.11.2023 तक नगर भवन बक्सर में आयोजित किया जा रहा है।

आज 08 नवम्बर 2023ः- कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 07.11.2023 से दिनांक 09.11.2023 तक नगर भवन बक्सर में आयोजित किया जा रहा है। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन उप विकास आयुक्त बक्सर एवं नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को प्रारंभ किया गया। उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री अशोक कुमार, श्री अभिषेक कुमार सिंह, श्री संजय कुमार, श्री जितेंद्र मिश्र, श्री राकेश रंजन उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, श्रीमती शामा परवीन, श्रीमती उर्मिला कुमारी, श्रीमती अंजू कुमारी, श्री नीतीश कुमार, श्री मदन राम कार्यपालक सहायक श्री चंदन कुमार कार्यपालक लिपिक एवं श्री रोहित कुमार एकलव्य प्रशिक्षक का सराहनीय योगदान है। आज का परिणाम बुशु अंडर 17 उम्र कैटेगरी में निम्नलिखित प्रतिभागी फाइनल प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए हैं। जिनके नाम इस प्रकार से हैं:- 36 किलो में शालू कुमारी बक्सर वंदना कुमारी सारण, 40 किलो में पूजा कुमारी बक्सर आकृति कुमारी सिवान, 45 किलो में शिवानी कुमारी बक्सर रितिका राय कटिहार, 48 किलो में आनंदी राय पटना पलक कुमारी मुजफ्फरपुर, 65 किलो में आंचन कुमारी कटिहार (स्वर्ण) चेतना कुमारी पश्चिमी चंपारण (रजत) एवं 70 किलो में साक्षी कुमारी मुजफ्फरपुर स्वर्ण है।




