Uncategorized
ई रिक्शा चालक को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर हालत गंभीर

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल क्षेत्र के कोरान सराय थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मुरार रोड पर ई रिक्शा चालक को एक अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसकी जानकारी घटनाथल से ही किसी व्यक्ति द्वारा डायल 112 को दी गई जहां घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने जख्मी को डुमरांव के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की सीरियस स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना के PMCH रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान कोरानसराय थाना के स्थानीय गांव निवासी अशोक तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस अज्ञात बाइक सवार का पता लगाने में जुट गई है।




