Uncategorizedबक्सर

पशु चोरी करते एक चोर गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

घटना सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर पंचायत काजीपुर गांव का है जहां एक पशु को चोरी करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर पंचायत के काजीपुर गांव का है जहां शनिवार की रात्रि कांप कपाती ठंढ में घात लगाये एक चोर को एक पशु चोरी करते हुए रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की काजीपुर गांव निवासी मिथिलेश कोइरी के द्वार पर से एक गाय को पशु चोर चोरी कर लेकर जा रहे थे । जहां मध्य रात्रि में सीधी यादव के दरवाजे के पास दलान में पढ़ाई कर रहे युवकों ने देखा । फिर अचानक चोर चोर की आवाज में शोरगुल शुरू हो गया इसके बाद गांव में अचानक आवाज सुनाई देते ही दौड़े भागे ग्रामीणों ने एक पशु चोर को घेरा और पकड़ लिया। शेष पशु चोर भाग निकलने में कामयाब हो गए। तुरंत बाद स्थानीय सिमरी थाने को घटना की सूचना दी गई ।  मौके पर पहुंची सिमरी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। रविवार की सुबह जानकारी देते हुए सिमरी थाना अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद रात्रि गश्ती में पहुंचे जहां ग्रामीणों ने एक पशु चोर को पकड़ कर रखा था । सूचना मिलने के बाद पशु चोर को गिरफ्तार किया गया और कानूनी कार्रवाई करते हुए रविवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए उसे जेल भेज दिया गया तथा घटना की जांच करते हुए फरार अन्य पशु चोरों की तलाश की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button