लेबाड़ गांव समीप फोरलेन सड़क पर एक ट्रक में अचानक लगी आग, तीन गंभीर रूप से जख्मी
ट्रक में सवार तीन लोग जख्मी अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार जारी

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत आरा बक्सर फोरलेन लेवाड़ गांव में समीप सोमवार की अहले सुबह एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिनमें एक दिव्यांग भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार चालक ट्रक को उत्तर प्रदेश से बालू उतारकर आ रहा था। ट्रक में उत्तर प्रदेश के सोनहुला गांव निवासी तीन लोग शामिल थे, जिसमें चालक इबरार अंसारी पिता नसीरुद्दीन अंसारी और दो अन्य अब्दुल मनान पिता अनरूल हसन व परवेज अंसारी पिता अजिलेश्वर अंसारी सवार थे, तभी ट्रक जैसे ही ढाकाइच लेबाड़ गांव के समीप पहुंचा की उस ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची कृष्णाब्रह्म पुलिस ने तीनों जख्मियों को ट्रक से उतारकर अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपनी अभिरक्षा में लिया है।




