बक्सरबिहार

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर गरीबों की कमाई लूट रही सरकार : राजद

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड मुख्यालय से हैं जहां मंगलवार को बिहार राज्य कमेटी के दिशा निर्देश पर आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव की अध्यक्षता में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में कहा कि सरकार द्वारा लगाई जा रही स्मार्ट प्रीपेड मीटर गरीबों के पसीनो के कमाई को लूट रहा है । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजद के सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर में अडानी अंबानी के माध्यम से बिहार के गरीब जनता का शोषण करा रहीं हैं. इसके लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है । जैसा मालूम हो कि बिहार में मोदी नीतीश की सरकार पूरे प्रदेश में पुराने बिज़ली के मीटर को हटा कर नया स्मार्ट मीटर के नाम से लगा रहीं हैं.स्मार्ट मीटर लगाने वाला एजेंसी और सरकार षड्यंत्र रच रहीं है । स्मार्ट मीटर को केंद्रीकृत तरीके से संचालित किया जा रहा हैं. और मनमाना ढंग से पैसे की वसूली की जा रहीं हैं.उन्होंने ने बताया कि विकसित राज्यों में मात्र 11 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अपने राज्य में जनता स्मार्ट मीटर से त्रस्त है जगह-जगह राजद कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। इस कठिन घड़ी में गरीबों का बल राष्ट्रीय जनता दल बिहार के जनता के साथ खड़ा है । मौके पर मोहम्मद हसन अंसारी.मोहम्मद जावेद सिमरी.आदर्श यादव .अरविंद कुमार सिंह .मिश्री देव चौधरी.ललन यादव .उमाशंकर गोंड. हरेंद्र यादव .पारसनाथ यादव .निर्मल कुमार सिंह .अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू .रघुवर राय. छोटू चौधरी .मनीराम सिंह .पारसनाथ यादव .गायघाट राम दरस यादव. बलिहार .शिव मुनि यादव. बलिहार रामसागर बिंद.भीम रवानी बलिहार .भोलाराम .मनोज कुमार सिंह .रामजी यादव. अभिषेक यादव .डुमरी .बबन यादव शंभू चौरसिया .सुरेंद्र यादव .परमेश्वर यादव.जिला पार्षद केदार सिंह यादव. गांधी यादव. हरिशंकर . रघुनाथ यादव.उमाशंकर प्रसाद .सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ताजा समाचार
विज्ञापन के लिए संपर्क करें:-9473162914

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button