बक्सरबिहार

+2 त्रिभुवन बालिका उच्च विद्यालय सिमरी में 5 दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण से बच्चो में बढ़ेगा मानसिक, आध्यात्मिक , शारीरिक विकास

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से हैं जहां +2 त्रिभुवन बालिका उच्च विद्यालय सिमरी में । हिंदुस्तान स्काउट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू किया गया । जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र जी ने फीता काट कर प्रशिक्षण का शुभ आरंभ किया। जानकारी देते हुए जिला संगठन आयुक्त परशुराम यादव ने बताया कि प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर,मानसिक विकास आध्यात्मिक विकास शारीरिक विकास होगा ।
एक देश के अच्छा नागरिक बनाना स्काउटिंग का उद्देश्य यह है कि बच्चों को अंदर नैतिकता और एक देश के अच्छा नागरिक बनाना परशुराम जी ने यह भी बताया कि हर विद्यालय में पांच पौधा लगाना हमारा स्काउट गाइड का उद्देश्य भी है इस प्रशिक्षण में बच्चों के अंदर उत्साहित और देश के प्रति आत्म समर्पण भी हमे दिखाई दिया है। प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर,मानसिक विकास आध्यात्मिक विकास शारीरिक विकास बढ़ेगा। मौके पर विद्यालय परिवार के सतेन्द्र कुमार् राय,अविनाश कुमार, श्रवण कुमार् पांडेय,रवि शंकर शर्मा ,ममता कुमारी मिश्रा ,सिंपल कुमारी
आशा देवी,नीतू नारायण बिट्टू कुमार ,विमल परशुराम यादव खधरा,उज्ज्वल कुमार सहित अन्य शिक्षक ,शिक्षिका मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button