बक्सरबिहार

स्कार्पियो ने मारी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर एक शिक्षक की मौत,, एक का उपचार जारी

सिमरी थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय नगपुरा गांव में कार्यरत थे दोनों शिक्षक

समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर थाना क्षेत्र से है जहां मोटर साइकिल सवार दो शिक्षकों को एक स्कॉर्पियो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए गौर तलब है कि सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी शिक्षक रवींद्र कुमार यादव उम्र लगभग 42 वर्ष पूर्णवासी प्रसाद पिता स्वर्गीय गजाधर प्रसाद उम्र 55 वर्ष । 19 फरवरी 2025 को सुबह के समय लगभग 8:00 बजे संत जान स्कूल डुमरांव परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे । घायल शिक्षक रवींद्र कुमार यादव ने दी घटना की जानकारी

Oplus_131072
इसी बीच ढकाई मोड़ के समीप फोरलेन सड़क पर बक्सर की ओर से आ रही एक स्कार्पियो ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो जाने में कामयाब हो गया । घटना में घायल दोनों शिक्षकों को आनन फानन में उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया । जहां बक्सर सदर अस्पताल से डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक पूर्णवासी प्रसाद को पीएम सीएच पटना रेफर कर दिया । जहां उपचार के दौरान 20 फरवरी की रात्रि पूर्णवासी प्रसाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 21 फरवरी 2025 की सुबह शिक्षक का शव पटना से नगपुरा गांव आते ही नागपुर गांव मातमी माहौल में व्याप्त हो गया । और परिजन सीना पीट पीट कर रोने पर मजबूर हो गए। इस बीच शिक्षक रवींद्र कुमार यादव की हालत खतरे से बाहर है । उन्होंने बताया कि कन्या मध्य विद्यालय नागपुर में हम दोनों शिक्षक कार्यरत थे । और मैट्रिक परीक्षा में हम दोनों शिक्षकों की संत जॉन स्कूल डुमरांव के परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी लगा हुआ था । और हम दोनों शिक्षक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक स्कार्पियो चालक ने हम लोगों के मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे हम दोनों शिक्षक घायल हो गए । घटना के बाद गांव के लोग पहुंचे और हम दोनों लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराया जिसमें गंभीर से घायल पूर्णवासी प्रसाद को सदर अस्पताल बक्सर से पीएम सीएच रेफर कर दिया पीएम सीएच में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button