बक्सरबिहार

35.67 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार एक फरार

उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहे थे शराब कारोबारी एक गिरफ्तार एक फरार

समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष कमलनयन पांडे ने बताया कि दिनांक 02/03/2025 को समय के 10:20 बजे दिवा गस्ती, पेट्रोल पंप, वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब के विरुध छापामारी किया जा रहा था । इसी बीच गुप्त सूचना मिली की। एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बीस के डेरा गंगा घाट से बलिहार लेकर आ रहा है इस सुचना को वरीय पदाधिकारी को देते हुए उनके आदेशानुसार सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक करवाई हेतु सिमरी बजार में उपस्थित चौकीदार गुजेश्वर राम एवं चौ० आशुतोष कुमार पाण्डेय को साथ लेकर समय करीब 15:40 बजे सिमरी बजार से प्रस्थान कर बलिहार मुरली सिंह का तलाब के उत्तर पहुंचा तो देखा गया की । दो व्यक्ति पगडण्डी के रास्ते ग्राम बलिहार की ओर से आ रहे है । जिसमे से दो व्यक्ति अपने सर पर उजले प्लास्टिक के बोरे में एवं दुसरे व्यक्ति अपने सर पर कार्टून लेकर आ रहे थे । जैसे ही पुलिस वाहन को देखे तो दोनों व्यक्ति अपने अपने सर पर लिए समान को फेक कर भागने लगे । जिसे पुलिस बल के सहायता से खदेर कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति भागने में सफल
रहा । पकडाए व्यक्ति को अपने अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विजय मांझी उम्र करीब 17 वर्ष पिता भरत मांझी सा०उमरपुर दियर साठ के डेरा थाना अधौगिक क्षेत्र जिला बक्सर बताया । तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसका नाम सन्नी देवल उर्फ़ सन्नी कुमार पिता मल्लू कमकर उर्फ़ मल्लू प्रसाद सा०- बलिहार थाना सिमरी जिला बक्सर बताया। उपरोक्त कार्टून एवं प्लास्टिक के बोरे में रखे समान की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के बोरे में कुल 26 पिस प्रत्येक 375 MLका ROYAL STAG SUPERIOR WHISKY और तीनो कार्टून को खोल कर देखा गया तो प्रत्येक कार्टून में 48-48 पिस 8PM SPECIAL BLEND OF SCOTCH AND INDIAN GRAIN WHISKY प्रत्येक 180ML बरामद हुआ | इस तरह अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 35.67 लीटर बरामद हुआ | जिसे जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया गया । तथा
गिरफ्तार व्यक्ति से शराब के संबंध में पूछ-ताछ किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया की हमलोग उत्तर प्रदेश से शराब ले कर आ रहे है और यह शराब सन्नी देवल उर्फ़ सन्नी कुमार पिता मल्लू कमकर उर्फ़ मल्लू प्रसाद सा०- बलिहार थाना सिमरी जिला बक्सर का है जो हमको अपने साथ शराब ढोने के लिए ले गया था । तथा आपलोग को देख कर भागने में सफल हो गया । फिलहाल शराब जप्त कर गिरफ्तार व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button