
समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल से हैं जहां गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी के कार्यालय का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि क्राइम कंट्रोल से लेकर अन्य कार्यों के अनुसंधान नियंत्रण अन्य कार्यों का निष्पादन करें । एसपी शुभम आर्य ने कहा कि अनुमंडल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया है ।
इस दौरान कई प्रकार के निर्देश एसडीपीओ डुमरांव को दिया गया है क्राइम कंट्रोल से लेकर अनुसंधान के नियंत्रण तक जितने भी थायनेट बिंदु है, इसमें उनको बताया गया है कि कहां-कहां पर सुधार कर सकते हैं और उसमें संबंधित सर्किल इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी को सुनवाई हेतु निर्देश दिए जा सकते हैं । किसके अलावा हम लोगों के श्रेष्ठता कार्यक्रम है हम लोगों के श्रेष्ठता से जुड़े जितने भी कार्य हैं उसमें कांडों के नियंत्रण कांडों के मॉनिटरिंग जैसे कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट किया गया है ।




