Uncategorized

बलिहार के खेल मैदान में गाजीपुर की टीम ने डुमरांव को 14 रनों से हराया

रोमांचक क्रिकेट खेल में खिलाड़ी बने इनामों के हकदार

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय बलिहार के खेल मैदान में बलिहार क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन दो पक्ष के खिलाड़ियों के बीच काफी सराहनीय और रोमांचक रहा। इस अवसर पर बिहार बनाम उत्तर प्रदेश के बीच शानदार मुकाबला देख मैदान के इर्द गिर्द मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट कर दी । इसके पूर्व क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पार्षद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात बलिहार क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित समाजसेवियों का फूल-माला और पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के लालकृष्ण सिंह और रजनीश सिंह ने बताया कि सातवें दिन का मुकाबला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बक्सर जिले के डुमरांव की टीमों के बीच खेला गया।

मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चौकों-छक्कों पर तालियों की गूंज और मैदान में इनामों की बरसात ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। एक मौके पर ₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया, जबकि छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज को ₹1100 का इनाम मिला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में डुमरांव की टीम ने कड़ा संघर्ष करते हुए 200 रन बनाए। हालांकि लक्ष्य से थोड़े पीछे रह जाने के कारण डुमरांव को करीबी हार का सामना करना पड़ा।

इस रोमांचक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एमडी अरशद को मिला, जिन्होंने शानदार 84 रन बनाए और गेंदबाजी में तीन विकेट भी झटके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि आज बक्सर जिले के महिला और पुरुष खिलाड़ी राज्य व देश स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button