सुंदरपुर मोड़ पर बाइक भिड़ंत, दो युवतियां घायल
पीछे से टक्कर मार फरार हुए युवक, अस्पताल में इलाज जारी

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर मोड़ सड़क पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायल युवतियों की पहचान नियाज़ीपुर निवासी नेहा कुमारी (18 वर्ष) एवं रेखा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों सगी बहनें हैं और उनके पिता का नाम शंभू ठाकुर बताया गया है।
घटना के संबंध में घायल युवतियों के जीजा ने बताया कि दोनों बहनें मोटरसाइकिल से डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के लाखन डिहरा गांव जा रही थीं। इसी दौरान सुंदरपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे दो युवकों ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में परिजन मौजूद हैं और युवतियों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा एवं मनचले युवकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई




