भोजपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत,
100 ट्रैक्टरों की कतार, घोड़ा-गाजे बाजे संग जोरदार अभिनंदन

सिमरी (बक्सर) बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नियाज़ीपुर गांव निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा एवं उनके समर्थकों द्वारा रविवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के पुराना भोजपुर स्थित महाराज कोठी के समीप आयोजित हुआ, जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सर्वांगी का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्वागत के लिए लगभग 100 ट्रैक्टरों की लंबी कतार निकाली गई, जिसने पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। ट्रैक्टर रैली के साथ घोड़े, गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर समर्थक झूमते नजर आए। इस भव्य आयोजन ने स्थानीय लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा नेता विजय मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का शिवलिंग एवं आकर्षक बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय सर्वांगी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और संगठन विस्तार को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में पारस नाथ पाठक, विकास राय, मनु गोड़, विनीत राय, विवेक कुमार, मनोज सिंह, दयाशंकर तिवारी, राज कुमार, गोलू कुमार, आदेश प्रसाद, गोरा गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस भव्य स्वागत समारोह ने सिमरी क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता को एक नया आयाम दिया है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।




