बक्सर

जिला सैनिक संघ की बैठक में गरीब परिवार के 11 जोड़ी वर वधुओ का शादी कराने का लिया गया निर्णय

ताजा समाचार बक्सर जिले का है। जहां  सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के सभी प्रखण्ड के लगभग 200 पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । सर्व प्रथम डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) aur मैन्युवल लाइफ सर्टिफिकेट( MLC) पर संघ के अधिकारियों द्वारा विस्तृत में जानकारियां दी गई । 6और 7 नवंबर को सी डी ए के अधिकारियों द्वारा ई सी एच एस बक्सर बाई पास रोड शनिचरा ब्रह्म बाबा के पास गिरिजा तिवारी के अस्पताल में 10 बजे से लाइफ सर्टिफिकेट भरने को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आग्रह किया गया । 30 वर्ष से रुका हुआ पेंशन मिलने पर बगेन ग्राम निवासी नायक कपिलमुनि सिंह द्वारा अपार खुशियां व्यक्त करते हुए 17200 का 250 वाट का एमप्ली फायर संघ को दिया गया । खरहाटांड ग्राम निवासी माननीय आनंद ओझा जो द्वारा 6000 रुपए का साउंड बॉक्स संघ को प्रश्कर रूप में दिया गया । संघ के निर्देशक डाक्टर मेजर पी के पांडेय साहब द्वारा नायक कपिल मुनि सिंह को अंग वस्त्र , मोमेंटो और माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया गया l नायब सूबेदार धर्म राज त्रिपाठी द्वारा अपने शाला का लड़का होने पर सभी सैनिकों को नाश्ता का आयोजन कराया गया । तथा उन्हें भी सैनिक संघ बक्सर अध्यक्ष महोदय द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । सैनिक संघ बक्सर द्वारा 15 नवंबर को एक मित्रवत भोज का घोषणा किया गया जो जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी के मकान पर होगा ।11बजे दिन में सभी सैनिकों को पत्नी सहित उपस्थित होने का आग्रह किया गया । तथा 11दिसंबर को 11 गरीब जोड़ी का शादी करने के लिए सभी सैनिकों को डाक्टर साहब के द्वारा आमंत्रित किया गया । संघ के अधिकारियों ने बताया की सैनिक संघ बक्सर की डायरी में सैनिक वेलफेयर के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है । सभी सैनिकों ने पी सी डी ए के प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब और वेल फेयर अधिकारी माननीय मनोज सिंह साहब की काफी सराहना की ।भारत माता की जय, सैनिक संघ बक्सर जिंदाबाद, लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा जिंदाबाद, मेजर पी के पांडेय साहब जिंदाबाद की आवाज से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया । काफी सैनिकों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की । सभी प्रखंड अध्यक्षों को गांव गांव और घर घर सदस्यता जागरूकता अभियान के लिए आग्रह किया गया । अंत में संघ के सभापति कैप्टन बी एन पांडेय द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई ।मौके पर – जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, जिला महा सचिव कैप्टन श्री निवास सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, संजोजक सूबेदार राम नाथ सिंह, तकनीकी ऑफिसर नायब सूबेदार फुल बदन सिंह, उप सभापतिसूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, कैप्टन तारकेश्वर पांडेय, एम सी पी ओ संतोष कुमार पांडेय सूबेदार मेजर ईश्वर दयाल सिंह, कैप्टन श्री कांत उपाध्याय, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार त्रिवेणी दुबे, इटाढी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्र जीत सिंह, चौसा प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार हरी वंश सिंह यादव,नवा नगर प्रखंड अध्यक्ष शिव शरण सिंह, जय राम सिंह, कमल मिश्रा, राधा मोहन राय, भरत मिश्रा , के के मिश्रा, उमा शंकर शर्मा, नारद मुनि यादव, कैप्टन अशोक उपाध्याय, श्री किशन लाल, सीता राम साहू, हरेंद्र मिश्रा, बली राम मिश्रा, दशरथ सिंह, अंबिका राय, बी के दुबे , वीर नारी रिंकी देवी,कलावती देवी, सुशीला देवी, एवम सैंकड़ों पूर्व सैनिक ।

आशय की जानकारी सूबेदार हरेंद्र तिवारी जिलाध्यक्ष सैनिक संघ बक्सर ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button