मझवारी सड़क पर 204 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद धंधेबाज फरार

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का है जहां गुरुवार की अहले सुबह पुलिस वाहन से गश्ती के दौरान दुल्लहपुर काली मंदिर से मंझवारी को जाने वाली सड़क पर पुलिस ने 204 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया है.जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमन कुमार अपर थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया की गुरुवार की अहले सुबह पुलिस वाहन से गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मंझवारी गांव की तरफ एक शराब लदी मोटर साइकिल से शराब के धंधेबाज मंझवारी के रास्ते पुराना भोजपुर की तरफ जा रहा है .सूचना को आधार मानकर वरीय अधिकारी के आदेश पर हम लोग पांडेपुर होते हुए दुल्लहपुर के रास्ते मंझवारी की तरफ जा रहे थे . इसी बीच दुल्लहपुर से मंझवारी को जाने वाली सड़क मार्ग पर मोटर साइकिल सवार दो शराब कारोबारी पुलिस गाड़ी को देखते ही शराब फेंक कर तेज रफ्तार में मोटर साइकिल लेकर भाग निकलने में कामयाब हो गए .बरामद शराब की गिनती की गई तो . 192 पीस 180ml 8pm फ्रूटी और रॉयल स्टैग 375 ml के अंग्रेजी शराब जप्त किया गया . नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए फरार शराब कारोबारी की तालास की जा रही है ।




