बक्सर
डुमरी गांव में घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता के दौरान 3 घोड़ो ने मारी बाजी शील्ड कप पर जमाया कब्जा

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बीके मेमोरियल कॉलेज डुमरी के खेल मैदान में 25 दिसंबर के शुभ अवसर पर रविवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर राज्य अश्वर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद कमलबास कुंवर और डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुंवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजन करता रजनीकांत चौबे ने बताया कि अंतर राज्य घोड़ा दौड़ कार्यक्रम प्रतियोगिता में लगभग 25 घुड़सवार उने भाग लेकर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया । वही घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महुआ गांव के हरे राम मुखिया दूसरे स्थान पर बड़बड़िया के विवेका पहलवान और तीसरे स्थान पर सिमरी के समाजसेवी दमदम राय के घोड़े ने बाजी मारी और शील्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया ।




