बक्सर

गंगौली संवत स्थान सड़क पर 4 पेटी 888 देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार दो एटलस साइकिल जप्त

एटलस साइकिल पर उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब लेकर आ रहे थे शराब कारोबारी

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी थाने क्षेत्र के गंगोली गांव के पास की है । जहां पुलिस ने गुप्त सूचना को आधार मानकर गंगौली संवत स्थान सड़क पर पुलिस शराब कारोबारियों की धरपकड़ को लेकर प्लान बना रही थी की । उत्तर प्रदेश की दिशा से साइकिल पर भारी भरकम सामान लदे 2 लोग आ रहे थे । जिन पर पुलिस की नजर पड़ी और पुलिस बल के सहयोग से दोनों साइकिल सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया । जब साइकिल पर लादे सामान का जांच किया जाने लगा तो प्लास्टिक के बोरे में दोनों साइकिल सवारों के पास उसे 4 पेटी 888 देसी शराब बरामद किया गया । जानकारी देते हुए रामदास सराय डेरा ओपी प्रभारी संजय विमल त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी शशि भूषण चौहान पिता मुन्ना लाल चौहान विजय शंकर चौहान पिता विशेश्वर चौहान शाकिन डूभा निवासी की पहचान की गई है । दो एटलस साइकिल और शराब जप्त करते हुए कानूनी कार्रवाई कर दोनों शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button