
ताजा समाचार बक्सर जिले के समाहरणालय सभा कक्ष से है जहां जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु जल संसाधन विभाग अंतर्गत नलकूप योजनाओं का बाह्य विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि कुल 89 नलकूप बाह्य विद्युतीकरण के अभाव में बंद पड़े हुए हैं। जिसके कारण कृषकों को फसल हेतु सिंचाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बंद पड़े नलकूपों से सिंचाई बाधित होने के कारण जिला प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है, जिस पर खेद व्यक्त किया गया। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल को लघु जल संसाधन विभाग से समन्वय स्थापित कर इस संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर विद्युत विभाग को आवंटन निर्गत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्येक सप्ताह किया जा रहे कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया।




