Uncategorized

2 कट्टा व 5 जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

डुमरांव DSP अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया मामले का खुलासा

बक्सर । जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत डीएसपी आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार तथा 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पूछताछ में पुलिस को मालूम हुआ कि दोनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इस सम्बंध में डीएसपी आफाक अख़्तर अंसारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नैनीजोर थाना क्षेत्र के महुवार गांव निवासी उमाशंकर सिंह, पिता स्व० सुवेदार सिंह के घर दो युवक हथियार के साथ ठहरे हुए हैं. वही इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई जहाँ से अंकित कुमार,पिता- राकेश कुमार,ग्राम- हेमन्तपुर, जिला- भोजपुर तथा मुकेश कुमार,पिता- विजय साह,ग्राम- विशुनपुरा,जिला भोजपुर को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से 02 देशी कट्टा एवं 05 जिंदा कारतूस बरामद हुआ. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.

बाईट- आफाक अख्तर अंसारी,DSP डुमरांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button