Uncategorizedबक्सरबिहार
मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत
सिमरी पंचायत के रामोपट्टी गांव निवासी तलकेश्वर माली के नाति का हो रहा था मुंडन संस्कार

बड़ी ख़बर – बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से हैं जहां। गुरुवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान केशोपुर कालिका बगीचा के पास गंगा नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि सिमरी रामो पट्टी गांव निवासी तलकेश्वर माली के घर से मुंडन संस्कार के लिए महिलाएं केशोपुर गंगा घाट पर गई । थी जहां स्नान करने के दौरान एक किशोरी रूपा कुमारी उम्र 10 वर्ष पिता सुनील माली डूबकर लापता हो गई। सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे को दी । जिसके बाद मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने तिलक राय हाता थाना प्रभारी लाल बाबू सिंह को सूचना दी । जहां गोताखोरों ने शव को बाहर निकाल लिया फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु बक्सर भेज दिया है।




