
बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत एलआर एस स्कूल के प्रांगण में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ जल यात्रा के बाद दूसरे दिन सोमवार को मंडप पूजन हवन वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया । जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में पूरे दिन डूबा रहा सरस भागवत कथा वाचक पंडित बबलू भाई भारद्वाज ने बताया कि कलश यात्रा कार्यक्रम
दिनांक 01/ 6 /2025 दिन रविवार दिनांक 03 /6 /2025 दिन मंगलवार को यज्ञोपवित संस्कार नगर भ्रमण दिनांक 04/6/2025 दिन बुधवार दिनांक 05/6/205 को श्री प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति महा प्रसाद एव भंडारा का शुभ दिन निश्चित किया गया है। इस महायज्ञ में एलआर एस विद्यालय परिवार द्वारा अनुरोध किया गया है कि मांगलिक यज्ञ अनुष्ठान एवं प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर यज्ञ भगवान के दर्शन के पुण्य अर्जन कर अपने जीवन को कृतार्थ करने का अपील किया गया है।




