सिमरी में 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी दूधी पट्टी गांव का है यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लगभग 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । बताया जाता है कि शराब कारोबारी गोपाल साहू को पकड़ने के फिराक में काफी दिनों से पुलिस पीछे लगी थी । जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया की मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी दूधी पट्टी गांव निवासी गोपाल साहू पिता ददन साहू के घर छापेमारी की जहां सघन जांच के बाद सिमरी बाजार रोड हनुमान फर्नीचर के सामने ददन साहू के पर द्वार पर पुलिस जवानों के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया देर बाद एक झोपड़ी में भूसा के अंदर छुपा कर रखे गए कीमती रॉयल स्टैज सुप्रियार विस्की 12 पीस 750 ml का 19 पीस 375 ml और 2 पीस 750 ml कुल 18 लीटर 375 लीटर शराब बरामद किया गया। और शराब कारोबारी गोपाल साहू पिता ददन साहू को गिरफ्तार कर लिया गया । और कानूनी कार्यवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।




