Uncategorized

ईद मनाने घर जा रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, कार क्षतिग्रस्त

पुलिस अभिरक्षा में ली गई दोनों वाहन घटना की जांच शुरू

समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के नया भोजपुरी थाना क्षेत्र से हैं। जहां आरा बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी के समीप एक कार एक ट्रक से टकरा गई । कार में सवार तीन युवक इस घटना में बाल बाल बच गए। हालांकि घटना में उनकी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के आशिक पिता मोहम्मद सादिक, जैद पिता मोहम्मद कयूम और आशिफ पिता मोहम्मद सादिक तीनों अपने निजी वाहन से ईद मनाने अलीगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। तीनों अलीगढ़ में ही रहते हैं जिनमें एक आईटी कंपनी में काम करते हैं और दो छात्र हैं। शनिवार की दोपहर उनकी वाहन जैसे ही महाराजा कोठी के समीप पहुंची, एक ट्रक से उनके वाहन की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने दोनों वाहनों में सवार लोगों से खैरियत पूछा। सबकुछ ठीक होने के बाद थानाध्यक्ष ने क्षतिग्रस्त कार को धक्का लगा साइड कराया जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपनी अभिरक्षा में लिया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि किसकी गलती से यह दुर्घटना हुई? दोनों वाहनों के वाहन चालकों का मेडिकल भी कराया जाएगा कि कहीं कोई शराब पीकर तो वाहन नहीं चला रहा। पुलिस इस मामले में अहम बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button