बक्सर

ब्रेकिंग:_ नया भोजपुर कांव नदी समीप सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक की हालत गंभीर

बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल थाना क्षेत्र के नया भोजपुर ओपी अंतर्गत कांव नदी समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत एक व्यक्ति की गंभीर हालात बताए जाने की सूचना प्राप्त हो रही है

ताजा समाचार नया भोजपुर ओपी थानांतर्गत आरा बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर और लेबाड़ गांव के समीप कांव नदी पुल पर एक बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई, शेष एक अन्य की स्थिति बेहद गंभीर बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार महरौरा गांव निवासी धनराज कुमार उम्र 19 वर्ष पिता संजय राम, संजय राम उम्र 48 वर्ष पिता स्वर्गीय मुनिराम राम और इटाढी थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव निवासी जगदानंद राम बाइक संख्या बीआर 44 बी 7969 पर सवार होकर शाहपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा से डुमरांव के महरौरा आ रहे थे। बाइक संजय राम ही चला रहा था।जख्मी संजय राम की पुत्री की शादी शाहपुर थानाक्षेत्र के नौरंगा गांव में हुई थी, जिसके घर कुछ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समझौते को लेकर संजय राम उनका पुत्र धनराज कुमार और धनराज के फूफा जगदानंद राम नौरंगा पहुंचे थे तभी वापसी घर आने के क्रम में नया भोजपुर कांव नदी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दो बाइक सवार पुल के नीचे जा गिरे और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, समाजसेवी दीपक यादव और धनंजय पांडेय ने आनन फानन में जख्मी संजय राम को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि जख्मी की स्थिति खबर लिखे जाने तक बेहद नाजुक थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button