बक्सर

तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक

23 फरवरी 2024 को बक्सर के किला मैदान में जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम का होगा आयोजन

ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र का है जहां सोन हरदेव फ्लावर मिल चक्की (लहना,) के प्रांगण में बुधवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर । मुख्य अतिथि ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने बैठक की । जिस बैठक की अध्यक्षता राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंगद सिंह यादव ने किया और संचालन सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव ने की । बैठक में चक्की प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम ,सिमरी,प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष जेंदू यादव के साथ साथ सैकड़ो पंचायत अध्यक्ष और राजद कार्यकर्ता सामिल रहे । वहीं बैठक के दौरान आगामी 23 फरवरी 2024 को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आगमन पर बक्सर के किला मैदान में जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया । इस बीच संबोधन के दौरान विधायक शंभूनाथ नाथ सिंह यादव ने कहा की भाजपा के लोगों के झांसे में नहीं आना है। देश और संविधान बचाना है। भाजपा मुक्त देश बनाना पड़ेगा उन्होंने कहा की ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ जिले के सभी प्रखंडों के जन सैलाब से किला मैदान पट जायेगा । बैठक में मो० हसन अंसारी राजद मीडिया प्रभारी रामेशर यादव,टून टून यादव, पोतन पासवान,दामोदर यादव,आत्मा यादव,सुरेश राम,डॉक्टर जैनुदीन , सरपंच डॉक्टर टूना यादव ,करीमन राम,भोला पांडे , जवाहर चंद्रवंशी ,मो० नुरहसन सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button