Uncategorized

अरुणाचल प्रदेशमें भारत-चीन सेना संघर्ष पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में देंगे बयान – Indo China Crisis

नई दिल्ली: भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट झड़प की घटना को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, तीनों सेना प्रमुख, विदेश सचिव एवं रक्षा सचिव भी शामिल होंगे. आज संसद को राजनाथ सिंह संबोधित भी कर सकते हैं. इस मुद्दे पर संसद में हंगामा होने के आसार हैं क्योंकि कांग्रेस के कई नेता संसद के दोनों सदनों में इस पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने वाले हैं.
बता दें भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट एक स्थान पर नौ दिसंबर को झड़प हुई थी. जिसमें ‘‘दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए.” भारतीय सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी थी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कल ट्वीट कर लिखा था कि, ‘‘एक बार फिर हमारे सैनिकों को चीन ने उकसाया है. हमारे सैनिकों ने बहादुरी से मुकाबला किया और कुछ जवान घायल भी हुए. हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्र के रूप में एक हैं और इसका राजनीतिकरण नहीं करेंगे. लेकिन मोदी सरकार को एलएसी (लाइन ऑफ एक्जुअल कंट्रोल) पर चीन की आक्रामकता और अप्रैल 2020 से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ईमानदार होना चाहिए.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button