बक्सर
बढ़ते गंगा के जलस्तर को देखते हुए डीएम ने किया गंगा नदी घाटों पर निरीक्षण
जिले के अन्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

ताजा समाचार बक्सर जिले के हैं जहां गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए गंगा के किनारे तटों का जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जिले के अन्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा के उफनते जल स्तर को देखते हुए नाव के परिचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया। बक्सर शहर के सभी मुख्य घाटों पर बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आम जनता को तटों के पास न जाने हेतु जागरूक करने को कहा। और बक्सर जिला अंतर्गत तटीय क्षेत्रों के संबंधित अंचलाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/चौसा/इटाढी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा को सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करते हुए हाई अलर्ट रहते हुए नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
सिमरी से सुंदर लाल की रिपोर्ट





