डीएम ने की 2024 के अंतर्गत निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन से संबंधित विषय पर परिचर्चा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन से संबंधित विषय पर परिचर्चा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन से संबंधित विषय पर परिचर्चा समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में आहूत की गई . जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ने सभी राजनैतिक दलों एवं प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 27.10.2023
दावें एवं आपति भरने की अवधि दिनांक 27.10.2023 से दिनांक 09.12.2023
विशेष अभियान की तिथि दिनांक 28.10.2023, 29.10.2023, 25.11.2023 एवं 26.11.2023*
दावें एवं आपतियों का निस्तारण दिनांक 26.12.2023स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच करना और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना, डेटाबेस को अद्यतन करना और पूरक का मुद्रण दिनांक 01.01.2024 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 05.01.2024 को निर्धारित किया गया है. वर्तमान में निर्वाचक सूची में जिला का लिंगानुपात 900 है। जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्वाचक सूची में महिला वोटर्स की संख्या में वृद्धि हेतु प्रत्येक बी0एल0ओ0 को निर्धारित लक्ष्य देते हुए प्रपत्र 6 संग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया है. निर्वाचक सूची में 18 से 19 आयु वर्ग के नए वोटर्स की अधिक से अधिक पंजीकरण करने हेतु प्रत्येक बी0एल0ओ0 को प्रपत्र 6 संग्रहण करने का निर्देश दिया गया। युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु बक्सर जिला अन्तर्गत इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेकनिक कॉलेज, आई0टी0आई0, आवासीय छात्रावास एवं डी0आर0सी0सी0 आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक युवा लोगों को निर्वाचक सूची में पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया . दोहरी प्रविष्टि, मृत एवं स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का शत-प्रतिशत विलोपन का लक्ष्य रखा गया है. प्रारूप प्रकाशन के उपरांत दावा आपति प्राप्त करने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन दिनांक 27.10.2023, 28.10.2023, 22.11.2023 एवं 26.11.2023 निर्धारित किया गया है . उस दिन बी0एल0ओ0 अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर दावा आपति प्राप्त करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडियागण उपस्थित थे।




