Uncategorizedबक्सर

बलिहार गांव से 23 किलो 550 ग्राम गांजा के साथ 1 गांजा कारोबारी गिरफ्तार

गुप्त सूचना को आधार मानकर बलिहार गांव में पुलिस ने की छापेमारी सघन जांच के बाद बरामद हुआ गांजा

बक्सर जिले के सिमरी थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या भारी मात्रा में गांजा के साथ एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है । सिमरी थाना प्रभार एसआई सुनील कुमार सिंह ने बताया की नगपुरा मिशन मोड़ चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था । इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि बलिहार गांव में एक व्यक्ति द्वारा गांजा का कारोबार किया जा रहा है । जीस सूचना को आधार मानकर बलिहार गांव निवासी ओम प्रकाश चौरसिया के घर पुलिस जवानों के साथ छापेमारी किया गया । सघन जांच के बाद उसके घर से 23 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया गया । वही पुलिस को चकमा देकर गांजा कारोबारी फरार होने की फिराक में था । की पुलिस जवानों ने उसे धर दबोचा । और गांजा जप्त करते हुए गांजा कारोबार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए । कारोबारी ओम प्रकाश चौरसिया पिता रामेश्वर चौरसिया को बुधवार को  जेल भेज दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button