बक्सर
वाहन जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों से वसूल शमन राशि 9 लाख 47 हजार
जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में 08:00 बजे रात्रि में डुमरांव क्षेत्र अंतर्गत गाड़ियों की सघन जांच की गई।

ताजा समाचार 21 दिसंबर 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में 08:00 बजे रात्रि में डुमरांव क्षेत्र अंतर्गत गाड़ियों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान खनन विकास पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कुल लगभग 210 वाहनों की जांच की गई। जिसमें से नियमानुसार 94 वाहनों को शमन किया गया। शमन की राशि लगभग 9,47,500.00 (नौ लाख सैंतालीस हजार पांच सौ) रुपए है।




