सिमरी मे स्थानांतरण होने पर कर्मचारियों को अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई
प्रखंड समन्वक रविकांत मिश्रा , पंचायती राज विभाग के ऑपरेटर राज किशोर कुमार, एल.एस.बी.ए अजय कुमार गुप्ता , सामाजिक सुरक्षा पेंशन ऑपरेटर मिथिलेश कुमार , आर. टी.पीएस कार्यपालक सहायक विपिन कुमार,का स्थानांतरण

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड से हैं । जहां प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा की अध्यक्षता में स्थानांतरित कर्मचारियों का विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिस कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक राकेश दुबे ने की शुक्रवार को प्रखंड समन्वक रविकांत मिश्रा , पंचायती राज विभाग के ऑपरेटर राज किशोर कुमार, एल.एस.बी.ए अजय कुमार गुप्ता , सामाजिक सुरक्षा पेंशन ऑपरेटर मिथिलेश कुमार , आर. टी.पीएस कार्यपालक सहायक विपिन कुमार,का पदस्थापन
बक्सर जिले के अन्य प्रखंडो में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा किया गया है। जिसको लेकर सिमरी प्रखंड के सभी पंचायत से उपस्थित स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं अन्य प्रखंड के कर्मचारियों के द्वारा । अंग वस्त्र फूल माला देकर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी बी.एस पांडे ने कहा की हम सभी को कहीं ना कहीं स्थानांतरण तो होता ही रहेगा लेकिन । जिस तरह से आप लोगों ने सिमरी में दो-तीन वर्षों से यहां के ग्रामीण और अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाते हुए कार्य किया है । कहीं उसे भी बेहतर जिस प्रखंड में आप लोगों का पदस्थापन हुआ है वहां कार्य करेंगे यह उम्मीद है।उदास होने की जरूरत नहीं है बल्कि हौसला बुलंद करके मेहनत कीजिए आप लोगों की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने लोकसभा चुनाव को बड़ी काफी मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया है इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद । जिस तरह से सिमरी प्रखंड में लगन और ईमानदारी पूर्वक कार्य निर्वहन किया है वह काफी सराहनीय है । अच्छे कार्यों की उम्मीद करते हुए आप लोगों के उज्वल भविष्य का कामना करता हूं। की अपलोग जहां भी जाएं अच्छे से रहे । मौके पर सिमरी पंचायत के पर्यवेक्षक राकेश कुमार दुबे सरोज कुमार सहचर राजकुमार ठाकुर नियाज़ीपुर अजय साहनी गंगावली जीवित राय राजपुर रामजी मिश्रा केशोपुर सुभाष यादव राजपुर कला अर्जुन यादव राजपुर परसों पर सुजीत मिश्रा बलिहार सहित अन्य प्रखंड एवं अंचल कर्मचारी मौजूद रहे ।




