बक्सर जिले चक्की ओपी थाना क्षेत्र के विशेश्वर राय डेरा गांव से हैं जहां। पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिंड गए कहा सुनी होते होते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिस घटना में दोनो तरफ से कुल 13 लोग जख्मी हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चक्की में भर्ती कराया गया। और डाक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चार लोगो की हालत गंभीर है । और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने जानकारी दी है की दोनो पक्ष से आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई किया जा रहा है।
चक्की थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गया की मंगलवार को चक्की विशेश्वर राय डेरा के हरेंद्र गोंड और ठाकुर राम के बीच ढाई कट्टा जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा रहा था। जिसको लेकर दोनो पक्ष आमने समाने आ गए और मारपीट में जख्मी हुए है।सदर अस्पताल में पहुंचे जख्मी हरेंद्र गोड द्वारा बताया गया की ढाई कट्टा जमीन कबाला लिया गया था।बड़े भईया खेत जोतवाने के लिए गए थे।तभी खेत के पास में घर है ठाकुर राम और उनके परिजनों द्वारा हमला कर दिया गया।सूचना पर तब हम लोग पहुंचे जहां मारपीट में मेरे तरफ के सात आठ आदमी घायल हो गए है।जिसमे चार लोगो के सिर में गंभीर चोट लगी है।बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल में दोनों पक्ष के अरविंद गोंड, टुन्ना गोंड,श्रीभगवान गोड,हरेंद्र गोड को गंभीर चोट लगी है। चक्की थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया की दोनो तरफ से मिले आवेदन पर काउंटर केश किया गया है। पुलिस की देख रेख़ में सभी का इलाज चल रहा है। हरेंद्र गोड की तरफ से 9 लोग तो ठाकुर राम की तरफ से चार लोग की इंजुरी रिपोर्ट मिली है।




