बक्सर

पांडेपुर गांव में ब्रह्मभोज में खाना खाने के बाद लगभग 20 लोगों की स्थिति हुई गंभीर

रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में अचानक फूड प्वाइजन की घटना आने के बाद अस्पताल कर्मियों में मचा हड़कंप

ताजा समाचार — बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के दूल्हपुर पंचायत के पांडेपुर गांव का है . जहां शनिवार को एक व्यक्ति के घर श्राद्ध व ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिस कार्यक्रम में सिमरी प्रखंड क्षेत्र के लगभग 200 हजार की संख्या में राजनीतिक व सामाजिक व्यक्ति उपस्थित हुए । लेकिन रविवार की सुबह अचानक पांडेपुर गांव के मुसहर टोली से 20 महिला पुरुष जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में पहुंचे की अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया  ।  अस्पताल कर्मियों द्वारा पूछताछ के बाद बताया गया कि इन सभी लोगों के तबीयत ब्रह्मभोज में खाना खाने के बाद खराब हो गई हैं। घटना की जानकारी जैसे ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमणि विमल को मिली कि तुरंत बाद सभी उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं कंपाउंडरो इमरजेंसी वार्ड में बुलाया गया । और उपचार कराया जाने लगा । अस्पताल में मौजूदा मरीजों ने बताया कि हम लोग पांडेपुर गांव निवासी अमरनाथ दुबे के घर ब्रह्मभोज में खाना खाने गए थे । और खाना लेकर घर आए खाना खाने के बाद रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई । घटना की जानकारी हेतु दुल्लपुर  पंचायत के पांडेपुर गांव निवासी अमरनाथ दुबे से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि । मेरे घर सिमरी प्रखंड क्षेत्र के लगभग 2000 से भी अधिक लोग ब्रह्मभोज में शामिल हुए थे । जहां किसी भी व्यक्ति का तबीयत खराब होने की कोई सूचना नहीं मिली । सोचने समझने की बात यह है की केवल 15,, से 20 लोगों की तबीयत खराब कैसे हो सकती है। यह एक राजनीतिक साजिश ,और सरासर गलत तथा बेबुनियाद है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button