प्रभु यीशु के जन्म होने पर धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंड एवं अनुमंडल क्षेत्र के चर्चों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अनुमंडल क्षेत्र के इलाके के कई चर्च के साथ-साथ सिमरी रामोपट्टी गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजे-बाजे के साथ प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया । वही मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ग्राम पंचायत सिमरी के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इसके पूर्व ही चर्च में कार्यकर्म की शुरुआत फादर राज मसीह ने प्रार्थना सभा कर प्रभु यीशु मसीह से क्षेत्र के लोगों को आपसी भाईचारे एवं मिलत के साथ जीवन व्यतीत करने की दुआ मांगी । इस दौरान प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित लोंगो लोगों को जानकारी दी गई । उन्होंने प्रभु यीशु मसीह से लोगों को चंगा रहने को लेकर प्रार्थना किया । और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला की प्रस्तुति करने वाले छात्र छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया । इस बीच प्रभु यीशु की जन्म होने को लेकर चर्च में मसीही गानों पर झूमकर क्रिसमस सिलेब्रेशन मनाया गया। मौके पर सिमरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर उप मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार उर्फ छोटक पांडे दुलापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबन प्रसाद सिमरी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जावेद , फुलेश्वर राम , राजेंद्र प्रसाद, अशोक राम , सरजू धारी राम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम , सहित अन्य सहयोगी एवं मसीही परिवार के लोग मौजूद रहे ।
सिमरी से सुंदर लाल की रिपोर्ट




