गंगा नदी के छाड़न में डूबने से 1युवक की मौत चक्की लक्ष्मण डेरा गांव में मातमी माहौल व्याप्त

बक्सर जिले के चक्की लक्ष्मण डेरा गांव में मुंडन संस्कार में पहुंचे एक युवक की गंगा नदी के चरण में डूबने से मौत हो जाने की घटना सामने आया है । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि गुरुवार को पड़ोस के ही चौकीदार संजय पांडे के घर के लड़का का मुंडन संस्कार में चक्की लक्ष्मण डेरा गांव निवासी दीपक कुमार यादव उम्र लगभग 32 वर्ष पिता श्री राम यादव गए हुए थे। जहां अचानक उनकी गंगा नदी के छाड़न में गिरकर डूब जाने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव और रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी संजय विमल त्रिपाठी पहुंचे । जहां ग्रामीण गोताखोर के सहयोग से मृत शव को महाजाल के मदद से बाहर निकाल लिया गया । और पुलिस ने मृतक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है। जिस घटना के कारण मांगलिक कार्य के जगह ग्रामीणों में मातमी माहौल व्याप्त हो गया है ।





