बक्सर के मां मुंडेश्वरी अस्पताल में सैनिक संघ का 12 मार्च 2023 को आयोजित होगा मासिक बैठक

आवश्यक सूचना
बक्सर जिला के सभी पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं को सूचित किया जाता है कि सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग सैनिक कार्यालय माँ मुँडेश्वरी अस्पताल में 12 मार्च 2023 दिन रविवार को 10 बजे दिन में प्रारम्भ हो जाएगी । साथियों अपार हर्ष के साथ कहना है कि हमे परमानेंट सैनिक कार्यालय नीचे ही मिल चुका है अब मीटिंग भी उपर के बजाय नीचे ही होगी । कार्यालय का उद्घाटन 5 मार्च को होली मिलन समारोह के दिन किया गया । यह मीटिंग काफी महत्वपूर्ण है कारण की स्पर्श को लेकर जो सन्देहात्मक सवाल हो रहे है उसे विस्तृत रूप में बताया जाएगा।
इस बार नाश्ता का आयोजन हमारे संघ के गार्जियन और सदैव जी जान से मदद करने वाले नायब सूबेदार राधा मोहन राय जी के द्वारा होगा । इस मीटिंग में सभी प्रखण्ड अध्यक्षो से भी विनम्र निवेदन है कि इस बार ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर अपना लाख उठाएं । आपलोगों की उपस्थिति सैनिक संघ बक्सर की ताकत है । इस सन्देस को ज्यादा से ज्यादा सैनिकों में शेयर करें ।
जय हिंद। जय सैनिक संघ बक्सर
🙏🏻🌹🙏🏻




