बक्सर में राशन लेने गई महिला को ट्रक ने कुचला, हुई मौत ..

राशन लेने गई महिला को ट्रक ने कुचला, हुई मौत ..
– राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर सुबह तकरीबन 9 बजे हुआ हादसा
ताजा समाचार बक्सर जिले के औधोगिक थाना क्षेत्र के सरिमपुर का है । जहां घर से राशन लेने गई एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घटना सोमवार की सुबह तकरीबन 9 बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक सारीमपुर गांव निवासी सैनुद्दीन मियां की पत्नी 72 वर्षीय उर्मिला बेगम जन वितरण प्रणाली की दुकान पर राशन लाने के लिए गई हुई थी किसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे की मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बाबर अली ने बताया कि इस दुखद घटना से सभी मर्माहत हैं. स्थानीय लोग परिजनों को सांत्वना दी रहे हैं. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया.




