CHC सिमरी को मिला 3 लाख रूपए का सराहना पुरस्कार
सिविल सर्जन बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार बक्सर जिले में चार स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत पुरस्कार हेतु किया गया चयनित

बक्सर, दिनांक 10 जनवरी 2024ः- सिविल सर्जन बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार बक्सर जिले में चार स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत पुरस्कार हेतु चयनित किया गया
है। जो निम्नवत है शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सर- उप विजेता (प्राप्त अंक 85%) के रूप में 1.5 लाख, सदर अस्पताल बक्सर को सराहना पुरस्कार (प्राप्त अंक 82.2%) के रूप में 03 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी को सराहना पुरस्कार (प्राप्त अंक 70.5%) के रूप में 01 लाख एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर को सराहना पुरस्कार (प्राप्त अंक 70.1%) के रूप में 01 लाख दिया जाएगा। पुरस्कार राशि का 25% राशि चयनित अस्पतालों के कर्मचारी/स्टाफ के बीच नगद प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाना है। शेष बची हुई राशि 75% का उपयोग NQAS तथा कायाकल्प अंतर्गत चिन्हित कमियों को दूर किया जा सकता है। उदाहरण स्वरूप पानी की समुचित व्यवस्था, फायर सेफ्टी सिस्टम को बनाना, Signagi (Departmental & Disrectional) का निर्माण, हर्बल गार्डन विकसित करना, रैम्प और रेलिंग, दिव्यांग हेतु पश्चिमी शौचालय, इंटरकॉम, लटके हुए तार को ठीक करने, Cattel Trap, कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड, फर्नीचर पेस्ट कंट्रोल, दरवाजे एवं खिड़कियों के लिए वायर मेस तथा परदे, ग्रीन पार्क विकसित करना, बाहरी और भीतरी दीवारों की पेंटिंग, Illumination of area, mereuny spill management kit, Blood spill management kit, सभी कर्मचारियों का टीकाकरण इत्यादि कमियां जो संस्थान में कायाकल्प/NQAS चेकलिस्ट द्वारा चिन्हित हो, को दूर करने में किया जा सकता है।




