
समाचार बक्सर जिले से है जहां रामनवमी के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों शहरों में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था । जहां राम भक्तों के जन सैलाब से सड़क पूरी तरह पट चुकी थी इस दौरान शोभा यात्रा के मद्देनजर लगभग तीन घंटे तक सिमरी में विद्युत आपूर्ति सेवा बंद कर दिया गया था। प्रखंड के सिमरी गांव में बजरंग दल के सौजन्य से प्रभु श्री राम और हनुमान जी की आदम कद प्रतिमा के साथ भव्य जुलूस निकाला गया । जिसमें ऊंट घोड़े और गाजे बाजे के साथ सिमरी के सुखदेव ब्रह्म स्थान से सिमरी बाजार होते हुए कारुवीर ब्रह्म स्थान तक बजरंग दल के युवाओं ने शोभायात्रा निकाला 
और शोभायात्रा के दौरान टिम सोनू द्विवेदी के सदस्यों के द्वारा सिमरी बाजार चौक पर व अन्य स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ! वही राम भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष नस्ता जूस का व्यवस्था भी किया गया! राम भक्तों ने पूरे हर्षों उलास के साथ शोभा यात्रा निकाली गई! पुनः सुखेद ब्रम्ह स्थान तक शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे, पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कुमार,अंचलाधिकारी सह मजिस्ट्रेट भगवती शंकर पांडे,प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र नाथ यादव,थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय,अपर थानाध्यक्ष उतम कुमार पुo अo नीo रामाशीष राय,कपिलदेव मंडल सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।




