बक्सर में पूर्व सैनिक संघ के द्वारा पी सी डी ए अधिकारीयों के लिए आयोजित हुआ स्वागत समारोह
स्वागत समारोह कार्यक्रम के दौरान अंतर राज्य जिले के सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं वीरांगनायें हुए मौजूद

ताजा समाचार बक्सर जिले का है जहां । जिले में प्रयागराज पी सी डी ए के स्पर्श टीम के लाइजन ऑफिसर माननीय मनोज सिंह साहब का माँ मुँडेश्वरी अस्पताल सोहनी पट्टी बक्सर में सैनिक संघ बक्सर के निर्देशक शह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यकारिणी टीम के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसका मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि माननीय मनोज सिंह का डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय , जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी एवम संघ के अधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया गया । स्पर्श को लेकर सैनिको के विच जागरूकता अभियान में पहला कैम्प बक्सर सैनिक कार्यालय माँ मुँडेश्वरी अस्पताल में लग रहा है । 29 नवम्बर को स्पर्श की पूरी टीम को बक्सर में बुलाने का प्रधान नियंत्रक माननीय मुकेश कुमार सिन्हा साहब से पत्र द्वारा आग्रह किया गया है । निश्चित होने पर बहुत शीघ्र दर्शाया जाएगा । प्रधान नियंत्रक मुकेश कुमार सिन्हा और माननीय मनोज सिंह के सराहनीय कार्यों की सराहना संघ के निर्देशक और अधिकारियों द्वारा की गई । मनोज सिंह द्वारा सैनिक संघ बक्सर की सराहना करते हुए बताया गया कि अगर बक्सर की तरफ सभी जिला स्तर पर सैनिक संघ कार्य करता रहे तो कोई भी सैनिक और वीरांगनाएं अपने हक से अछूता नही रहेंगे । मनोज साहब ने बताया कि सैनिक संघ बक्सर की टीम भारत के हर कोने के सैनिको का मदद कर रहा है । हर रोज किसी न किसी सैनिक का काम हमारे पी सी डी ए में आते रहता है । स्पर्श को लेकर जो भी सन्देह या विषंगतियाँ सैनिको के विच हो रही है उसे आ रही टीम के द्वारा दूर किया जाएगा । भविष्य में स्पर्श सभी सैनिको के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा । स्पर्श कैम्प के दौरान लाइफ सर्टिफिकेट , स्पर्श लॉग इन , तथा हर समस्याओं पर कार्य किया जाएगा । जो कार्य यहां नही हो पाएगा उसका डॉक्युमेंट्स जमा कर प्रयागराज में किया जाएगा । मौके पर उपस्थित संघ सदस्य :- कैप्टन बी एन पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, जिला महा सचिव राजबली सिंह, सचिव ललन मिश्रा, चेयरमैन अलख नारायण श्रीवास्तवा, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, मीडिया प्रभारी आर बी ओझा, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह, एडम ऑफिसर राम नाथ सिंह, भरत मिश्रा, श्री किशुन श्रीवास्तवा, डुमराँव प्रखण्ड अध्यक्ष कामख्या पाण्डेय, इटाढ़ी प्रखण्ड अध्यक्ष हरिहर सिंह, लेफ्टिनेंट लक्ष्मण चौबे, द्वारिका पाण्डेय, के के मिश्रा, राम इकबाल सिंह, सुनील सिंह, नारद मुनि यादव, अम्बिका राय, रविकांत राय, लाल बिहारी प्रसाद, आर बी पाण्डेय तथा अन्य अधिकारीगण । आशय की जानकारी
सूबेदार हरेन्द्र तिवारी
जिलाध्यक्ष
सैनिक संघ , बक्सर ने दी है ।




